फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाल किले के पास आतंकी हमले की अधिवक्ताओं ने की निंदा

Wed, 12 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दिल्ली ब्लास्ट के मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते धनघटा के अ​​धिवक्ता-स्रोत अ​धिवक्ता - फोटो : जिला अस्पताल में मंगलवार को दवा के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
धनघटा। दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए आतंकी हमले की धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने निंदा की और मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी और पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने हमले की घोर निंदा की। कहा कि आतंकवाद समर्थक लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही साथ इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ अनुदान देने की मांग की। कहा कि घायलों का मुफ्त इलाज होना चाहिए। इस मौके पर प्रेम नारायण मिश्र, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, केशव पाठक, प्रभुनाथ यादव, उदयभान, बलराम यादव, राधेश्याम मौर्य, शिवप्रसाद राय, दिलीप तिवारी, सुनील पांडेय, दिलीप राय, अन्नपूर्णा माझी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें