संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को जनपद के आईजीआरएस मुंशी तथा जांच अधिकारी व कर्मचारी के साथ शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निश्चित समय में निस्तारण निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। जांचकर्ता अधिकारी खुद मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर विधिक कार्रवाई करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिये बराबर पर्यवेक्षण किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर उसका भी गहनता से परीक्षण किया जाता है। ऐसे में अच्छे परिणाम के लिए सभी को नियत समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट भेजनी होगी। संवाद