फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने आईएएस अधिकारी का पुतला जलाया

Tue, 02 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर आईएएस अ​धिकारी का पुतला जलाते अ​धिवक्ता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का अधिवक्ताओं ने विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर उनका पुतला जलाया। इसके साथ ही राष्ट्रपति, पीएम और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा। संतोष शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों पर अपमानजनक टिप्पण की है। यह टिप्पणी समाज में विद्वेष पैदा करने वाली है। उसे लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। बेटियों के बारे में इस तरीके का अपमान नहीं सहा जाएगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भारतीय समाज में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी भी जाति या वर्ग की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करे।
प्रदर्शन के उपरांत, अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से दो मांगों पर बल दिया गया है आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि संतोष वर्मा के खिलाफ जल्द ही सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान महामंत्री निरंजन सिंह, सरफराज नवाज आलम, प्रदीप पांडेय, रवि कुमार मिर, नीतीश कुमार, राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें