फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन को दिया ज्ञापन

Thu, 28 Sep 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एक्सईएन विद्युत से मिला और उन्हें उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 11 अक्तूबर को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय व जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक्सईएन से मिले। इस दौरान कहा कि जिले में बिजली संकट बना हुआ है। बिल ज्यादा आने की शिकायतें आ रही है। उपभोक्ताओं के खराब मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। इन समस्याओं का निराकरण कराया जाए। इस दौरान राम प्रताप, मेवाती देवी, फिरोज अहमद, मीना चौधरी, हाफिजुल्लाह, उमाचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें