बेलहर। सांथा ब्लॉक में तैनात एडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर से बेलहर और सांथा ब्लॉक के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बेलहर ब्लॉक व सांथा ब्लॉक के कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यालय परिसर में दो मिनट का शोक मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कर्मचारियों ने बताया कि एडीओ एसबी सरल स्वभाव के और अपने कार्य के प्रति समर्पित थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संवाद