फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी का जुर्म स्वीकार किया, कोर्ट ने अर्थदंड से किया दंडित

Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सिविल जज द्वितीय की कोर्ट ने चोरी के सामान के साथ पकड़े गए व्यक्ति के जुर्म स्वीकार करने पर अर्थदंड से दंडित किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दुधारा थाने में दर्ज चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी जाफर अली निवासी बंजरिया थाना बखिरा के मामले में मानीटरिंग सेल ने प्रभावी पैरवी की। इसकी वजह से शुक्रवार को न्यायालय अपर सिविल जज द्वितीय ने जाफर अली को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि व 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर दो दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें