संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने लिए अब बिना यूनिफाॅर्म किसी भी छात्र काे परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही आईकार्ड भी चेक किया जाएगा।
प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इधर महाविद्यालय में बाहरी लोग आ रहे हैं, जिसकी वजह से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। कॉलेज में ड्रेस कोड पहले से लागू है। जिसे अब सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना ड्रेस के किसी भी छात्र व छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए नियंता मंडल के सदस्य मुख्य गेट पर चेकिंग करेंगे। छात्रों को परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा। जिन छात्रों का परिचय पत्र नहीं बना है वह अपनी फीस रसीद ला सकते हैं। बिना यूनिफार्म व आई कार्ड के किसी भी छात्र को परिसर में नहीं जाने दिया जाएगा।