फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, मेरिट के आधार पर होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश जारी, सीटें खाली रहने पर दूसरी सूची होगी प्रकाशित
विज्ञापन




गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह, सात, आठ और नौवीं में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन




जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जा रहा है। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए 15 मार्च को आयोजित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में कराया गया, जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए। एक अप्रैल से प्रवेश कार्य शुरू हो चुका है। विशुनपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय, पतरा व अनंतपुर स्थित बालिका विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को अपने प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित विद्यालय पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें