फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलल डालने वालो से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

Mon, 17 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मोहर्रम को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर लिया है। सोमवार को महुली थाने पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक आयोजित हुई। जिसमें मोहर्रम को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील किया। उपस्थित ताजियोंदार से सीधे संवाद कर किसी तरह की समस्या संबंधित जानकारी लिया।
विज्ञापन

एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि नयी परम्परा को किसी कीमत पर लागू नही होने दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सीओ बृजेश सिंह ने कहा कि पुलिस शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रति संकल्पित है। इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने भरोसा देते हुए कहा कि सादे वेश में पुलिस जवान मुश्तैद रहेंगे। अफवाह पर ध्यान मत दें।बैठक में कोदवट गांव में जुलूस मार्ग पर छज्जा निकलने से दिक्कत होने तथा इसी तरह नाथनगर पुरानी बाजार में रास्ते में जलजमाव होने के कारण परेशानी होने की तजियादारो ने शिकायत किया। जिसका निस्तारण कराने की बात रखी। इसके बाद तहसील प्रशासन के शीर्ष अधिकारी महुली कस्बा के कहार मुहल्ले के निकट पहुंचे। पूर्व में ताजिया रखने की बात को लेकर हो चुके विवाद के बारे में जानकारी लिया। स्थानीय लोग और तजियादारो से वार्ता कर स्थिति से अवगत हुए। लोगों को शांति पूर्ण ढंग से व्यवस्था में सहयोग देने की अपील किया। इस मौके पर प्रधान महेश यादव, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू, शमशाद गामा, दिलीप राय, शिव प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें