फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 17 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तामेश्वरनाथ में घंटों लाइन में लग रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


- कावड़ियों के जत्थे ने भी तामेश्वरनाथ में जल चढ़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सावन के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सरयू, कुआनों आदि नदियों से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था बोलबम के नारे लगाते हुए आधी रात के बाद से ही परिसर में पहुंंच गए थे। इस दौरान हर-हर महादेव का जयकारा भी लगता रहा।

सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था तामेश्वरनाथ मंदिर पर आना शुरू हो गया। भोर होते ही तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने स्थित पोखरे में श्रद्धालु जल भरकर पूजा करने लगे। पूजा करने के बाद जल भरकर मंदिर के सामने बने प्रवेश द्वार पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


मंदिर के व्यवस्थापक कमेटी के सदस्य पूर्व प्रधान नरेंद्रनाथ भारती ने बताया कि सावन का दूूसरा सोमवार था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से भी जल भरकर शिवालय पर चढ़ाया। महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। गेरूआ वस्त्र पहने कांवड़िये भारी संख्या में जल चढ़ाने के लिए पहुंचे।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। इसी तरह से पौली क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए भोर से ही शिव भक्त लाइन लगा दिए। बाबा कंकेडश्वरनाथ, मोहम्मदपुर में कुबेर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर सुख-समृदि की कामना की।
विज्ञापन


0000000000000
मेले का भी लिया आनंद
तामेश्वरनाथ धाम में मेला भी लगा है। जिसमे खिलौना, घरेलु सामान आदि बिक रहे है। बच्चे से लेकर बड़ों तक मेले में खरीदारी करते रहे। इसके साथ ही जलपान की दुकानों पर भी भीड़ रही। लकड़ी के सामान, बर्तन, खाद्य सामग्री आदि की दुकानों पर लोग खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें