फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की आपूर्ति पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए निर्देश, पेट्रोल-डीजल और गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश, डीएम ने तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर के साथ की बैठक
विज्ञापन

कहा- कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई
संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अधिकारियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति में आम लोगों को इसकी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
डीएम की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर तथा जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कंपनियों के सेल्स ऑफिसर को निर्देश दिए कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति को सुचारु रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं पर भी आपूर्ति में व्यवधान होता है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु है। भविष्य में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बाजार में किसी तरह की कमी की अफवाह फैलने पर भी घबराएं नहीं।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर खरीदें। अनावश्यक भंडारण से बचें, क्योंकि इससे अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। डीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों को भी हिदायत दी कि वे नियमित रूप से आपूर्ति बनाए रखें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि बाजार में नियमित निगरानी रखी जाए और यदि कहीं पर कालाबाजारी, जमाखोरी करने का प्रयास पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें