फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन सतर्क, मुसहरा गांव में सख्त पहरे में मनेगी हाेली

Mon, 10 Mar 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सभी थाना क्षेत्रों में 59 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। स्थानीय पुलिस के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा।
विज्ञापन

यहां पर स्थानीय पुलिस के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएससी, एक फायर टेंडर, एक सशस्त्र एपी गार्द, एक इंस्पेक्टर, चार एसआई, 11 कांस्टेबल एवं पांच महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है। बता दें कि धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुसहरा में कई वर्ष से होलिका दहन नहीं होता है।
वर्ष 2018 में एसडीएम मेंहदावल ने मुशहरा गांव के कब्रिस्तान की जमीन का पैमाइश करके कब्रिस्तान के पश्चिम होलिका दहन की जमीन आवंटित किया था। गांव में नई परंपरा कायम होने का आरोप मढ़ते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद एक पक्ष से बकरीद का त्योहार न मनाने और दूसरे पक्ष से होलिका दहन न करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसी को लेकर मुशहरा गांव में संवेदनशीलता बनी रहती है और दोनों त्योहार पर पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहता है। इस बार भी होली के त्योहार को सकुशल मनाने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस फोर्स गांव में तैनात रहेगी। जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए।
जुमा की नमाज को लेकर पूरे जिले में रहेगा अलर्ट : होली के दिन जुमा की नमाज के वजह से पूरे जिले में अलर्ट रहेगा। जनपद को तीन जोन व आठ सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। सभी सीओ को जोन प्रभारी बनाया गया है। एसओ सेक्टर इंचार्ज बनाए गए हैं। 14 फरवरी को सुबह से ही होली खेला जाएगा। दिन में दो बजे के बाद जुमा की नमाज अदा करने के लिए लोग अपने घरों निकलेंगे।
पुलिस के आला अधिकारी मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बातचीत करके अभी से ही तैयारी कर रहे हैं। जिससे किसी भी तरह की टकराहट की स्थिति न बनने पाए। पुलिस टीम होलिका दहन के बाद से ही सक्रिय हो जाएगी, जो होली का त्योहार एवं जुमा की नमाज पूरा होने के बाद ही हटेगी। वहीं उच्चाधिकारी भी बराबर माॅनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें