मेंहदावल। संपूर्ण समाधान दिवस के दिन जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता से एसडीएम के दुर्व्यवहार करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को जनपद सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मामले की जांच एडीएम जयप्रकाश को सौंपते हुए तीन दिवस के अंदर आख्या तलब किया है। एसडीएम के विरुद्ध जांच तथा कार्रवाई की मांग अधिवक्ता संघ ने किया है। मेंहदावल थाना दिवस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन के स्थगन आदेश के विरुद्ध एसडीएम मेंहदावल पर जिला फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदसलूकी तथा दुर्व्यवहार को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम के दुर्व्यवहार से पीड़ित अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। एसडीएम कई आरोप मढ़ते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।