फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीएम ने योजनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश

Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति और लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। शिकायतों को निस्तारणकर शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेने का दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एडीएम जय प्रकाश ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही शिकायतों को निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेने का आदेश दिया।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान एडीएम ने सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति वितरण आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। योजनाओं में पात्रता के आधार पर प्राप्त समस्त ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदनों का अविलंब निस्तारित करने के आदेश दिए। अल्पसख्यंक कल्याण विभाग की समीक्षा में जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण कराने का आदेश देने के साथ ही राज्य पोषित छात्रवृत्ति एवं पीएम जन विकास कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों एवं शादी अनुदान योजना में लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, युवा कल्याण विभाग की क्रमवार समीक्षा की। एडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी अपने-अपने विभाग के कार्यों व योजनाओं में प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा अपने स्तर से करते रहें। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ, जनता दर्शन, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस, थाना दिवस अथवा किसी भी शिकायती संदर्भ के सापेक्ष कोई प्रकरण लंबित न होने पाए। शिकायती प्रार्थनापत्रों का तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीड बैक भी लें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, सीओ यातायात दीपांशी राठौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डाॅ. श्वेता त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल, ग्रामीण अभियंत्रण जेबी सिंह, सीडीपीओ सांथा सत्येन्द्र सिंह, सीडीपीओ मेंहदावल गरिमा पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें