संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जूरी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीडि़त पक्ष के प्रार्थनापत्र पर मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़ित अमित निवासी गांव जूरी ने अपने शिकायत में बताया कि छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही गौतम, सुनीता, दुरपति, रामभवन उनको गाली देते हुए लात-घूंसा और लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे।
घटना देखकर बीच-बचाव में आए गोविंद को भी आरोपियों ने काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोटें आईं।
कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर मारपीट की घटना में घायलों को पुलिस टीम की निगरानी में मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है।