फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराब मौसम के लिए एडीएम ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने सुरक्षा, सावधानी व सतर्कता के मद्देनजर अवगत कराया कि मौसम विभाग द्वारा चेतावनी निर्गत की गई है। इस चेतावनी में 28 एवं 29 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ गरज-चमक, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके मद्देनजर एसडीएम ने भी सतर्कता अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों ने अपील की कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बड़े पेड़ों एवं जर्जर भवनों के पास न जाएं। जलभराव वाले क्षेत्र में वाहन न चलाएं। बिजली के खंभों व तारों से दूर रहें। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, बादल गरजने पर पक्के मकानों तथा सुरक्षित इमारतों के अंदर रहें, घर के आसपास जलभराव न होने दें, जलमग्न सड़कों, निचले पुल-पुलिया या उफनते नालों को पार न करें।
विज्ञापन

अपने मवेशियों को खुले खेतों या पेड़ के नीचे बांधने के बजाय किसी पक्के शेड या सुरक्षित स्थान पर बांधें। मौसम की जानकारी लेते रहें। जलभराव या गीली दीवारों के संपर्क में आने वाले बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन ने सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा निर्देश और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जनपद कंट्रोल रूम पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में सूचना दर्ज कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम तथा तहसील स्तर पर अधिकारियों से संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टोल फ्री नंबर-1070, 1077, टेलीफोन-05547-297227, जिला आपदा विशेषज्ञ मोबाइल नंबर 9598666578, एसडीएम खलीलाबाद मोबाइल नंबर 9454415925, एसडीएम मेंहदावल मोबाइल नंबर 9454415926 एवं एसडीएम धनघटा के मोबाइल नंबर 9454415927 पर किसी आकस्मिक स्थिति की सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें