फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शेल्टर होम व रैन बसेरे का किया निरीक्षण, वितरित किए कंबल

Sun, 31 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए पात्र व्यक्तियों को दिए जाएं कंबल : एडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ठंड को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एडीएम जय प्रकाश ने देर रात रेलवे स्टेशन के निकट संचालित शेल्टर होम, बंजरिया तथा मेंहदावल बाईपास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने आगंतुक रजिस्टर से मिलान करते हुए सभी रुके हुए व्यक्तियों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें दी गई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने शेल्टर होम की केयर टेकर जय श्री को भूतल पर एक कमरा दिव्यांग और महिला निराश्रितों के लिए आरक्षित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम और प्रभारी ईओ खलीलाबाद शैलेश दूबे को निर्देशित किया। एडीएम ने शेल्टर होम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पंफलेट वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेल्टर होम की साफ-सफाई तथा निराश्रितों को कम मूल्य पर खाना उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम खलीलाबाद को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शेल्टर होम, रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन के निकट गरीब और असहायों के मध्य कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति कंबल पाने से छूट न जाए तथा सबसे जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम खलीलाबाद शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक सदर चंद्रभूषण, क्षेत्रीय लेखपाल बुद्धिराम चौधरी व यदुनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें