फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आमी में प्रदूषण की जांच के लिए सैंपल भेजा

Tue, 12 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में नदी के पानी जांच कराते एडीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने आमी नदी में कुछ स्थानों पर पानी के दूषित होने को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की। इसके साथ ही मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित दिया। निर्देश पर एडीएम जय प्रकाश ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान रैना पेपर मिल के यूनिट एक ईटीपी, यूनिट दो ईटीपी एवं नगर पंचायत मगहर में कबीर चौरा नाला, इस्लामनगर नाला एवं कोईकोल नाला, रेल ब्रिज मगहर का निरीक्षण किया गया तथा इन प्वाइंटों पर नदी के पानी का सैंपल लिया गया। आमी नदी के बालू शासन, पटना घाट, मगहर पुल, रेल ब्रिज मगहर के पास आमी नदी का सैंपल लिया गया। एडीएम ने बताया कि सभी दस प्वाइंट्स का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें