संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उनके समक्ष एक-एक करके कई बंदियों ने अपनी बात रखी।
उन्होंने अल्प वयस्क बंदियों के पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयार किए जा रहे खाने की गुणवत्ता परखी। उन्होंने जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया।
जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु कोई बात रखता है तो उसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करें। प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करें।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।