फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं की समस्याओं का मौके पर करें निस्तारण

Tue, 30 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में सीओ अमित कुमार व बेलहरकला थाना पर सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने रविवार की रात साइबर क्राइम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मिशन शक्ति की प्रगति की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत और वार्डों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उनको विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर महिलाओं व बालिकाओं के बीच सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए कहा। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। सीओ ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ितों की शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने आने वाले फरियादियों को अनजान लिंक और ओटीपी शेयर न करने के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें