फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से मिलेगी राहत लगाया गया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर

Tue, 22 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गायत्री श​क्ति पीठ के पास लगाया गया ट्रांसफार्मर 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर गर्मी बढ़ने से बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इनकी ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को ट्रिप होने से बचाया जा रहा है। ताकि नागरिकों की समस्या को दूर किया जा सके। गायत्री शक्ति पीठ के पास स्थित बरदहिया का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया था। बार बार यहां की बिजली ट्रिप हो जा रही थी। इसके चलते यहां पर नया मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि यहां पर बार बार हो रही ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट को दूर किया जा सके। तीन दिन पूर्व यहां पर ट्रांसफार्मर लग जाने से ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें