फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग पर अड़े

Fri, 29 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले कलक्ट्रेट पर चल रहा दुसाध समाज का धरना 21वें भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने जाति प्रमाण पत्र के लिए शिव चर्चा का पाठ किया।
विज्ञापन

दुसाध समाज में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत उर्फ सोनू पासवान व जिलाध्यक्ष उदयराज ने बताया कि 21 दिन बीत जाने के बाद भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दुसाध समाज को जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दुसाध समाज को न्याय ने मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेगा। बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद दुसाध ने कहा कि दुसाध ही ढाढ़ी है। ढाढ़ी कोई जाति नही है। दुसाध जाति की सात उपजातियों में ढाढ़ी भी एक उपजाति है। पूरे प्रदेश में यह माना जा रहा है, लेकिन यहां का प्रशासन सरकार को बदनाम करने के लिए अंतर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि दुसाध को ढाढ़ी जाति मानकर पूर्व से लेकर वर्ष 2023 तक प्रमाणपत्र दिया गया। फिर बिना किसी आदेश के रोक लगा दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर राम कोमल दुसाध, सिकंदर , संत प्रसाद ,नीरज ,विजय, उर्मिला, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें