फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई गाइडलाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 09 Oct 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम की अध्यक्षता में बैंको के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला में कार्यरत सभी बैंको के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमे आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार ऋण देने की प्रक्रिया क्या है तथा ऋण देने की प्रक्रिया आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार होनी चाहिए। इस पर चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि बैंक किसी समूह को ऋण देते हैं तो उस समूह का गठन कैसे किया जाता है, उस समूह का नाम क्या है। समूह की परिभाषा क्या है। क्या पांच लोग इक्कठ्ठे हो जाते हैं तो उसे समूह मान लिया जाता है। बैठक में यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ वित्तीय संस्थाएं बिना आरबीआई के यहां पंजीकृत हुए भी ऋण दे रहें है, यदि आरबीआई के गाइडलाइन का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार विधिक कार्र्वाई भी की जाएगी। लीड बैंक प्रबंधक पवन सिन्हा, उपायुक्त उद्योग स्वतः रोजगार जिशान रिजवी व उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा को निर्देशित किया कि उपरोक्त बिन्दुओं पर आरबीआई गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के माध्यम से जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित बैंकों से ऋण लेने के इच्छुक जनपद के सभी आवेदकों से अपील किया है कि किसी भी बैंक अथवा एनबीएफसी से ऋण लेने हेतु आवेदन करते समय बैंकों द्वारा लिए जाने वाले ब्याज सहित ऋण के वापसी की शर्तों से संबंधित एवं अन्य सभी शर्तों को भलीभांति जान व समझ लें, किसी व्यक्ति या बैंक प्रतिनिधि के बहकावे में आकर कर्ज न लें। इस अवसर पर जयकेश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें