सोनाहटी नहर के पास चार दिन पहले चाकू मारकर युवक को कर दिया था जख्मी
संवाद न्यूज एजेसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को चार दिन पहले अपने दोस्त को काल कर टहलने के दौरान उसे धोखे से चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर फरार के मामले के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम सोनाहटी नहर पुल के पास ग्राम बसडिलिया निवासी उस्मान फारूकी (19) शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे के करीब घर से अपने दोस्त शहजाद सिद्दीकी निवासी गांव गिलंटवा सेखपुरवा जनपद गोंडा निवासी के साथ घर से सब्जी खरीदने के लिए सोनहटी बाजार गया था। लेकिन जान से मारने की नियत से दोस्त सहजाद सिद्दीकी ने बाइक चालक उस्मान फारूकी पर चाकू से वार करके शहजाद सिद्दीकी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ आरोपी शहजाद सिद्दीकी पुत्र शोहराब अली साकिन शेखनपुरवा गिलन्टवा थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व एक मोटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद किया। जिसके बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया, जहा से उसे जेल भेज दिया।