- ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ ने सचिवों के साथ की बैठक
धनघटा। बीडीओ नाथनगर विवेकानंद मिश्र ने सोमवार को पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर जीरो पाॅवर्टी, आवास, फैमिली आईडी और मनरेगा कार्य में पारदर्शित लाने के निर्देश दिए। चेतावनी दिया कि अगर कार्य में लापरवाही मिलती है तो संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई तय है।
बीडीओ विवेकानंद मिश्र सोमवार को नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों के आयोजित बैठक में कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप गांव में रह रहे सबसे निचले स्तर के गरीब का चयन करना है। जिसके लिए पूर्व में निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन इस दिशा में कोई बढ़ोतरी अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में सभी सचिव जीरो पॉवर्टी में गरीबों का चयन के अलावा पहली किस्त प्राप्त कर चुके आवास के लाभार्थियों को दूसरी किस्त भिजवा दें।
भवन निर्माण के निरीक्षण करने और उसके बाद फिर तीसरी किस्त भी भेज दी जाए। कहा कि ठंड का समय शुरू हो गया है। ऐसे में बिना छत के रह रहे पात्र लाभार्थियों को तत्काल किस्त देकर उनके घरों पर छत लगाने का कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने ऐसे परिवार जिनका आज तक राशन कार्ड नहीं बना है। उनका चयन करके फैमिली आईडी बनाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
कहा कि शासन स्तर से इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिनका अनुपालन सचिवों को शीघ्र करना होगा। लापरवाह सचिव के खिलाफ वह खुद जांच करके कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर सचिव शिव प्रकाश सिंह, अजीत शर्मा, केशव दास, धर्मेंद्र यादव, विश्राम यादव, मंजूषा, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।