फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिस सफाई कर्मी से क्षेत्र में मिलेगा कूड़ा, उस पर होगी कार्रवाई

Tue, 16 Jul 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद ने कूड़ा उठान के लिए कर्मचारियों के साथ सफाई-कर्मियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी है। अब जिस क्षेत्र में कूड़ा मिलेगा, वहां के सफाई कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी। सफाई के तत्काल बाद ही कूड़ा उठाना होगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया था। साथ ही कूड़े को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। इसका असर अब दिखने लगा है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकले वाले कूड़ा को उठाने के लिए कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि जिस सफाईकर्मी के क्षेत्र में कूड़ा मिलेगा, वहां के सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि साफ-सफाई के बाद तत्काल कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पूर्व में सफाई कर्मी साफ-सफाई के बाद कूड़ा एकत्र कर छोड़ देते थे। कूड़ा न उठने पर गंदगी बनी रहती थी। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने की सबकी जिम्मेदारी है। निर्देश दिए गए हैं कि वह साफ- सफाई के बाद कूड़ा उठाने की व्यवस्था तत्काल की जाए। सफाई नायकों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें