फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनधिकृत रूप से संचालित बसों पर होगी कार्रवाई

Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अनधिकृत रूप से चल रहे निजी बसों पर अब परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा। इन बसों के संचालन से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। एआरटीओ की तरफ से जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच में पकड़े जाने पर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में अनधिकृत बसों की भरमार है। लगभग सभी स्थानों के लिए खलीलाबाद शहर से निजी गाड़ियां चल रही हैं। इन प्राइवेट बसों के संचालन की वजह से परिवहन निगम की सवारियां घट गई हैं। जिले में अस्थायी बस अड्डा न होने से अनधिकृत रूप से चल रही बसों को जगह-जगह रोककर चालक व परिचालक सवारियां भरते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
इधर, सड़क सुरक्षा माह भी चल रहा है। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी भी अलर्ट मोड में हैं। अनधिकृत बसों का संचालन रोकने के लिए एआरटीओ की तरफ से जांच अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर बसों की चेकिंग होगी। जो भी बस अनधिकृत रूप से चलती मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें