फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 25 Dec 2024 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को हुई जीरो पॉवर्टी सर्वे की बैठक में अनुपस्थिति 59 पंचायत सहायकों व रोजगार सेवकों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इससे अनुपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को जीरो पॉवर्टी सर्वे रिपोर्ट से संबंधित ब्लॉक क्षेत्र की 103 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की बैठक की गई। बैठक में 39 ग्राम पंचायत सहायक और 20 रोजगार सेवकों की अनुपस्थित थे। खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र ने इस पर नाराजगी जताई । बैठक में सर्वे रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करने का निर्देश जारी किया गया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सर्वे रिपोर्ट नहीं देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से सर्वे रिपोर्ट सौंपने काे कहा। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव शिव प्रकाश सिंह, अजीत शर्मा, देश दीपक वर्मा, विकास श्रीवास्तव, प्रशांत यादव, धर्मेन्द्र, विश्राम, मंजूषा, शिवेन्द्र आदि माैजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें