फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद करने वालों की पहचान कर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम और एसपी ने मुसहरा के लोगों के साथ की बैठक
विज्ञापन

- बैठक में पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने को कहा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव मुसहरा का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों के साथ एक बैठक की और होली पर्व शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। मुसहरा होली एवं कुर्बानी पर्व को लेकर संवेदनशील माना जाता है।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कुर्बानी एवं होलिका दहन के विवाद का निपटारा आपसी सहमति से हो सकता है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि होलिका दहन या होली पर्व को लेकर के गांव में किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। अगर किसी प्रकार का विवाद हुआ और लाइन ऑर्डर प्रभावित हुई तो विवाद करने वाले लोगों का पहचान करके उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। दोनों अधिकारियों ने लोगों से यह भी अपील किया की अफवाहों से बचें अगर कोई अफवाह फैला रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में एसडीएम अरुण कुमार, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौड़, एसओ इंद्रभूषण सिंह, श्रीचंद साहनी, मकबूल, अरमान, मशहूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है विवाद
वर्ष 2007 में परंपरा ना होने के बावजूद एक पक्ष ने कुर्बानी पर्व मना लिया था। जिससे दूसरा पक्ष उग्र हो गया और गांव में आगजनी एवं लूटपाट की घटना हो गई। पुलिस ने सैकड़ो लोगों पर कार्यवाही की। लोगों को जेल जाने तक की नौबत आई। उसके बाद कब्रिस्तान के पास स्थित होलिका दहन की जमीन पर होलिका दहन किए जाने की बात उठने लगी। दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगा। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण उस स्थान पर होलिका दहन नहीं हो सका। एसओ इंद्र भूषण सिंह का कहना है कि गांव के लोग पूर्व में गांव के किसी दूसरे हिस्से में होलिका दहन करते थे लेकिन वर्तमान में अब होलिका दहन भी लोग बंद कर दिए हैं। होलिका दहन की जमीन पर होलिका दहन न किए जाने के के पीछे दूसरा पक्ष यह विरोध करता है कि कब्रिस्तान के पास मौजूद होलिका दहन के जमीन में उनके पूर्वजों का कब्र है यह लोग होलिका दहन की जमीन के एवज में जमीन देने की बात कहते हैं। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि आपसी सहमति बने तो गांव में किसी अन्य जमीन को होलिका दहन के लिए अलाट किया जा सकता है पर इसके लिए दोनों विवादों पर बात होनी चाहिए जिससे दोनों विवाद समाप्त हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें