फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विहिम किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पर होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Tue, 07 Jul 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कौशल त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) न्यायालय ने उन्हें नोटिस जारी कर 17 जुलाई को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायालय से जारी नोटिस के अनुसार, कौशल त्रिपाठी निवासी ग्राम इमलीडीहा, थाना मेंहदावल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर उन्हें गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि उनके कृत्यों से क्षेत्र में भय और आतंक का वातावरण है। लोग उनके खिलाफ गवाही देने से डरते हैं। न्यायालय ने निर्देश दिया है कि यदि वह 17 जुलाई को सुबह 10 बजे उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट के तहत आदेश पारित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, नोटिस मिलने के बाद कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष और प्रशासन की गलत कार्रवाई बताया है।
मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कौशल के खिलाफ पूर्व से प्राथमिकी दर्ज हैं। यह कार्रवाई उनके कार्यकाल से पहले है, इसलिए इससे अधिक जानकारी उन्हें नहीं है।

चुनावी रंजिश में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
कौशल त्रिपाठी का कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान राजनीतिक रंजिश के चलते तत्कालीन ग्राम प्रधान की ओर से उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराए गए। उनका दावा है कि ग्राम पंचायत चुनाव से पहले उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि वह न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें