फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली तो कार्रवाई 

Wed, 17 Aug 2016 11:57 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक के न्याय पंचायत बाघनगर में खंड शिक्षाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कानापारा, बाघनगर, उसराशहीद न्याय पंचायत के शिक्षकों, एनपीआरसी समन्यवकों व एबीआरसी की कार्यशाला आयोजित हुई। 
विज्ञापन


इसमें बीईओ ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों को टिप्स व आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही स्कूल संसाधन व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा गुणवत्ता को लेकर शिक्षक गंभीर हो जाएं। खराब शैक्षिक गुणवत्ता वाले स्कूल के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल में शत प्रतिशत नामांकन जरूरी है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक, शिक्षामित्र गांव में घर-घर जाकर बच्चों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूक पैदा करें। बाल गणना सर्वे में नामांकन से छूटे बच्चों का नामांकन किया जाए।
विज्ञापन


बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए समय सारिणी व लेसन प्लान के साथ बेहतर कक्षा शिक्षण कार्य करें। एमडीएम मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन एवं सप्ताह में सोमवार को फल व बुधवार को दूध को वितरण अवश्य किया जाए। इस दौरान एबीआरसी जफीर अली करखी, जलालुद्दीन, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, धर्मराज, मोहम्मद शमीम, दिनेश पांडेय, शिव पूजन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मीना देवी, तैयबा खातून, रजिया खातून, मो सोबीन, सुनील श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, पार्वती गुप्ता,आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें