धनघटा। महुली पुलिस शनिवार को बेलहरा गांव के रहने वाले पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक बेलहरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने विवाद पर उतारू चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। मामला बढ़ता देख काली जगदीशपुर के चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्र ने राहुल गुप्ता पुत्र धर्मजीत गुप्ता, धर्मजीत गुप्ता, हरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव पुत्रगण फेरई यादव के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। संवाद