फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूसा बनाने वाली तीन मशीन व ट्रैक्टर जब्त

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना क्षेत्र के महुली सिवान का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव शनिवार को महुली क्षेत्र के महुली सिवान में ताबड़तोड़ छापेमारी किया। इस दौरान अवैध तरीके से खेत में भूसा बना रहे तीन भूसा बनाने वाली मशीन को ट्रैक्टर के कब्जे में लिया। जिसे महुली पुलिस को सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

तेज हवा के झोंके के साथ बढ़ती गर्मी की तपिश के चलते वर्तमान समय में फसल के लिए खतरा बन गया है। इसे रोकने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। शासन स्तर से भी खेत में भूसा बनाने की मशीन प्रयोग करने में प्रतिबंध लगा दिया है। मानना है कि चिंगारी निकलने से आग लग सकती है। इसके बावजूद कुछ जगहों पर धड़ल्ले के साथ खेत में भूसा बनाने वाली मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को सूचना मिली। तो वह महुली क्षेत्र के सिवान में छापा मारा। तीन भूसा बनाने वाली मशीन, तीन ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस एसडीम के आदेश पर सीज करने की प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें