संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र से एक, दुधारा थाना क्षेत्र से 15, महुली थाना क्षेत्र से दो तथा बखिरा थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।