संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में नौ लोगों पर अशांति फैलाने के आरोप में कार्रवाई की। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार, दुधारा ने दो, धनघटा ने एक और थाना बेलहरकला पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।