संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत पांच आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई किया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी बाबूराम यादव पुत्र दुर्वली यादव निवासी किठिउरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बेहलरकला पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके शांति भंग की आशंका में चालान किया। पुलिस ने सभी आरोपी को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। संवाद