फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण देख भड़के सीओ, हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण देख भड़के सीओ, हटवाया
विज्ञापन

दुबारा मिला अतिक्रमण तो जब्त किया जाएगा सामान : सीओ
संवाद न्यूज एजेेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की मुख्य सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर शनिवार को सीओ गयादत्त मिश्रा भड़क गए। उन्होंने तत्काल मौके पर पुलिस बल बुलाकर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आगे से अतिक्रमण करते हुए किसी दुकानदार को पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ सदर गयादत्त मिश्रा शहर के भ्रमण पर थे। इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर गोला बाजार में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण को लेकर खासे नाराज हुए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय को टीम के साथ मौके पर पहुंचने को कहा। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदार शटर के अंदर ही सामान रखें, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें