फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी ने किशोरी से छह माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज करके उसे जेल भेजा गया था। करीब तीन माह पूर्व आरोपी जमानत पर छूट कर घर आया था।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम आरोपी घर पर चढ़ आया और पीड़िता के ऊपर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ मेंहदावल मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें