फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लैपटाॅप और 20 हजार नकदी छीनने का आरोप

Thu, 17 Oct 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बसवारी गांव से भगता के बीच बुधवार की देर रात एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से बाइक सवारों ने लैपटाॅप और 20 हजार नकदी छीन लिया। पीड़ित ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के खाजों गांव निवासी भोला पुत्र रामसहाय गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा बाजार के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। वह बुधवार की रात को बाइक से घर लौट रहे थे। भोला का कहना है कि अभी वह बसवारी गांव के भगता के पास पहुंचे ही थे दो बाइक पर सवार चार लोग आए और उनकी बाइक को रोक दिया। तमंचा दिखाकर बैग में रखा लैपटाप, 20 हजार नकद और कुछ कागजात लेकर भाग गए। एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बतायाकि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें