बहनोई की पिटाई कर सोने की चेन छीनने का आरोप
लापता पत्नी और बच्चों की तलाश में ससुराल गया था पीड़ित
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो कोर्ट की लेनी पड़ी शरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित के साले समेत तीन लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, जानमाल की धमकी व लूट का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित का आरोप है कि लापता पत्नी और बच्चों की तलाश में ससुराल गया तो साले और उसके सहयोगियों ने मारपीटा और मोबाइल फोन तोड़ दिया। उसके गले से सोने की चेन भी छीन लिए और जानमाल की धमकी दी।
धनघटा क्षेत्र के लहुरेगांव निवासी विजय शंकर का आरोप है कि पत्नी राधारानी 14 फरवरी को बच्चों को साथ मायके चली गई। दो-चार दिन में आने की बात कही थी। दस दिन तक पत्नी वापस नहीं आई। उसके बाद वह ससुराल कोतवाली क्षेत्र के शिवसरा गया, जहां पता चला पत्नी व बच्चे यहां नहीं आए है। पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर कोतवाली में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह पत्नी व बच्चों की तलाश करता रहा।
12 अगस्त की शाम पांच बजे वह पत्नी और बच्चों को तलाशते हुए ससुराल शिवसरा पहुंचा, जहां उसे देखते ही साले गोपाल पाठक और अशोक दास व सोना दास ने उसे अपशब्द कहा। विरोध पर लोग उसे मारे पीटे और मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोप है कि उसके गले से सोने का चेन छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए ,तब जाकर उसकी जान बची।
कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित के साले गोपाल पाठक और सहयोगी अशोक दास व सोना दास पर मारपीट, तोड़फोड़, जानमाल की धमकी व लूट का केस दर्ज किया गया।