संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर 95 हजार रुपये लूट का मामला आया। पुलिस को दी शिकायत में नौहट गांव निवासी सिकंदर चौधरी ने बताया कि 26 मई को वह अपने गांव के संतराम के साथ बड़गो पेट्रोल पंप पर गया था।
वहां से वह अपने ट्रक के चालक से 95 हजार रुपये पेमेंट लिया। रात करीब 8:45 बजे के आसपास नौहट गांव पुलिया से पहले ही लगभग आठ लोगों ने उनको पिस्तौल दिखाकर रोक लिया और मोटरसाइकिल से धक्का दे गिरा दिया। उन्होंने पिटाई कर उनसे 95 हजार रुपये छीन लिए। उनको व उनके साथी संतराम को पिस्तौल के बल पर जमीन पर बैठाकर पैर पकड़वाया और उसका वीडियो बनाए। राहगीरों को रुकता हुए देखकर आरोपी धमकी देकर चले गए। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली है। जिसकी जांच कराया जा रहा है। संवाद