फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के रडार पर आए लूट व टप्पेबाजी के आरोपी

Wed, 31 Jul 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो अलग-अलग स्थानों पर हुई थी घटना
विज्ञापन

- पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की कर रही थी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में हुई लूट व टप्पेबाजी के आरोपी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। घटना के बाद पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त कर रही थी। पुलिस को घटना में कुछ अहम सुराग मिला है। जो मामले के अनावरण में काफी सहायक होगा।
बरदहिया बाजार में रविवार को महराजगंज के व्यापारी पनियरा थाना क्षेत्र के खैंचा गांव निवासी सूर्य प्रताप वर्मा के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। वहीं बरदहिया बाजार में 28 जुलाई को कपड़ा खरीदने के लिए आए थे। जहां पर दो उच्चकों ने उन्हें झांसे में लेकर बैग देखने की इच्छा जताई। इसके बाद बैग में रखे 40 हजार रुपये गायब कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व हाईवे स्थित धौरहरा के पास शहर के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति को बदमाशों ने रोक लिया। उन्हें थप्पड़ जड़ते हुए उनका सोने का चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज निकाला और घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान में जुट गई। हालांकि पुलिस को अभी तक महराजगंज के व्यापारी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को घटना में संलिप्त आरोपियों के बारे में कुछ सुराग लगा है। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है। इससे इन घटनाओं के खुलासा होनेककी संभावना बन रही है।

लूट और टप्पेबाजी की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें