संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मेंहदावल पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित अर्जुन पुत्र चंदू निवासी करमैनी को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने 24 नवंबर को थाना मेंहदावल पर आरोपी के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन पुत्र चंदू निवासी करमैनी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।