फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद गर्भ ठहरने का आरोप लगा है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी के घरवालों ने गर्भ नष्ट करवा दिया। युवती ने इसकी शिकायत बेलहर थाने पर की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती ने तहरीर में बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद दो माह का गर्भ ठहर गया। जानकारी होने के बाद वह आरोपी के घर रहने चली गई। युवकी की मां और बहन ने साजिश करके खाने के साथ दवा मिलाकर दे दिया। जिससे पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन

युवती ने बेलहर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें