फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र स्थित एक गांव की घटना
विज्ञापन


संतकबीरनगर। जनपद के दुधारा क्षेत्र स्थित एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विवाहिता ने शिकायत में बताया कि पति बाहर रहते हैं। 19 दिसंबर को रात में वह घर में सोई हुई थी। उसी दौरान आरोपी अरमान रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। शोर मचाने पर बच्चे व अन्य ने आरोपी को देखा तो वह सभी को धक्का देकर छत के रास्ते कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि 22 दिसंबर को थाना दुधारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर मिली थी। मामले में केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें