फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूकबधिर युवक से कुकर्म का आरोप, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के बढ़या बाग ग्राम पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए एक 18 वर्षीय मूकबधिर युवक के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 26 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे की है। पीड़ित युवक, जो बोल नहीं पाता, घर से करीब दो किलोमीटर दूर कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। आरोप है कि लौटते समय अंधेरे का लाभ उठाकर आलमपुर गांव के दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने पर युवक ने रोते हुए इशारों से अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के पिता आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि वहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और उनके बेटे की पिटाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें