संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव निवासी रामाशंकर अग्रहरी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवप्रकाश अग्रहरी और कौशल किशोर अग्रहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रामाशंकर अग्रहरी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने महुली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। आरोपी शिवप्रकाश अग्रहरी और कौशल किशोर अग्रहरी उन्हें मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे गैंगस्टर की कार्रवाई किए जाने के बाद से अधिक नाराज हैं। जेल से छूटने के बाद आरोपी रास्ते में रोककर अभद्रता करते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान दी जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।