सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में एक युवक ने झोलाछाप पर जाल में फंसाकर ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बीमारी और गंभीर हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने सीएमओ व पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में पंकज कुमार पुत्र रामशंकर निवासी गांव प्रतापपुर थाना बखिरा ने लिखा कि उसे पाइल्स की शिकायत थी। इसके लिए मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहा था। इसी बीच चौराहे पर निजी प्रैक्टिस कर रहे एक झोलाछाप ने कहा कि हमारे पास ऑपरेशन करवा लीजिए, बीमारी ठीक हो जाएगी। उसके झांसे में आकर युवक ने छह फरवरी को पाइल्स का ऑपरेशन कराया, लेकिन बीमारी और भी गंभीर हो गई। झोलाछाप द्वारा उक्त ऑपरेशन के लिए 42000 रुपये भी ले लिए गए। युवक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।