फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मठ की जमीन कब्जाने का आरोप, दो पर केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली गांव में मठ की जमीन कब्जाने का मामला सामने आया। मठ के संरक्षक के रोकने पर उनसे मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक महराजगंज जनपद के नौतनवां क्षेत्र के संपतिहा गांव निवासी कृपाशंकर त्रिपाठी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह उदासीन संगत सरौली के संरक्षक हैं। मठ की जमीन पर विपक्षी रामरक्षा चौधरी व रणधीर कुमार निवासी दरुआ जप्ती लगातार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। नौ मार्च को दोनों ने जमीन पर छह लोहे का पिलर खड़ा करके टीन शेड रख लिया। इसके बाद दस मार्च को वह जमीन घेरने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कृपाशंकर व महंथ जगन्नाथदास कब्जा रोकवाने का प्रयास किए तो आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा लिए। जबकि उस जमीन पर न्यायालय ने निषेधाज्ञा आदेश पारित किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें