फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंगूठा लगवाकर राशन न देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक के कलेंद्र हरदो गांव का मामला, कोटेदार पर घटतौली का भी आरोप
विज्ञापन

दुकान निलंबित कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के पंचायत भवन कलेन्द्र हरदो में सोमवार को राशनकार्ड धारकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोटेदार ने मशीन से अंगूठा लगवाने के एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी कार्डधारकों को राशन नहीं दिया। जिसके कारण उनकी होली फीकी रही। नाराज लोगों का कहना था कि कोटेदार घटतौली भी करता है। मामले की जांचकर दुकान निलंबित कराने की मांग किया। प्रधान के हस्तक्षेप के बाद कोटेदार ने तत्काल छूटे लोगों को राशन देने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
क्षेत्र के कलेंद्र हरदो में राशन वितरण प्रणाली की स्थिति खराब हो चुकी है। कई बार से कार्डधारक कोटेदार की मनमाने रवैये को लेकर खिन्न चल रहे हैं। वितरण के दौरान कोटेदार की मनमानी उजागर हो चुकी है। सोमवार को पंचायत भवन में पहुंचे कार्डधारक शशिकला, मनोज कुमार, राम मिलन, दुर्गा सिंह, उर्मिला, बुधना देवी, सन्तोष, मुन्नी लाल आदि ने बताया कि दस दिन पूर्व कोटेदार ने उन लोगों से मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन राशन नहीं दिया। बार-बार दौड़ाया जाने लगा। आरोप है कि कोटेदार का रवैया भी लोगों के प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कार्डधारकों का आरोप है कि घटतौली करके राशन देता है, जिससे आजिज होकर कार्डधारक पंचायत भवन पहुंचकर प्रधान ब्रह्मा सिंह को पीड़ा बया कर रहे हैं। प्रधान ब्रह्मा सिंह ने कोटेदार को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों का सख्त रुख देखकर कोटेदार ने छूटे लोगो को राशन देने की बात कही।
विज्ञापन

इस संबंध में कोटेदार संजय यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत में चार पुरवा हैं। जिसके कारण बारी-बारी से राशन दिया जाता है। बीमार होने के कारण इस बार राशन वितरण नहीं हो पाया है। लेकिन बचे लोगों को भी बुलाकर राशन वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें